डेथ वैली(कैलीफार्निया),12 जुलाई। अमेरिका और कैनेडा के पश्चिम में तापमान इन दिनों प्रतिदिन नया रिकॉर्ड बना रहा है। गमी के सितम से लोग बेहाल हो रहे हैं। भीषण लू के थपेड़ों से अमेरिका में अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है। यहां पर लगातार तीसरे दिन भी रिकॉर्ड तापमान दर्ज किया गया है। कैलीफॉर्निया की मशहूर डेथ वैली में तापमान 130 डिग्री फारेनहाइट या 56 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है। इस वजह ये एक बार फिर से धरती का सबसे गर्म हिस्सा बन गया है। वहीं पश्चिमी कैनेडा में तापमान 92 डिग्री फारेनहाइट (32 डिग्री सेल्सियस) रिकार्ड किया गया है। यहां पर कई जगहों पर जंगलों में भीषण आग लगी हुई है। इसकी वजह से लोगों को यहां से बाहर जाने को भी कहा गया है।
डेथ वैली के केंद्र में मौजूद फर्नेस क्रीक विजिटर्स सेंटर के बाहर लगे थर्मामीटर में तापमान 134 डिग्री फारेनाहाइट तक पहुंच चुका है। इसको जब जांचा गया तो ये धरती पर सबसे अधिक तापमान था। रविवार की दोपहर यह बढ़कर 178 डिग्री फारेनहाइट तक जा पहुंचा था।
