रायसेन ,६ मई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लोडिंग ऑटो में फंसे चारों मृतकों के शवों को निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं, इस घटना में कुछ लोगों के घायल होने की भी जानकारी मिली है, जिन्हें भोपाल के हमीदिया अस्पताल ले जाया गया है। मृतकों में दो भोपाल और दो रायसेन जिले के उदयपुरा के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया है।



