108 Views

टोरंटो में नगर पालिका चुनाव हेतु नामांकन पत्र जमा करना प्रारम्भ

टोरंटो,२ मई। टोरंटो में २४ अक्टूबर को होने वाले नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन पत्रों को जमा करने का कार्य प्रारंभ हो गया है। उम्मीदवार आज से अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं।
टोरंटो निकाय चुनावों में मेयर, नगर परिषद और स्कूल बोर्ड के न्यासियों के कार्यालयों के लिए नामांकन पत्रों को १९ अगस्त तक जमा किया जाएगा।
वर्तमान मेयर जॉन टोरी ने मार्च में घोषणा की थी कि वह तीसरे कार्यकाल के लिए नामांकन कराएंगे। टोरी ने पहली बार २०१४ में और फिर २०१८ में मेयर पद का चुनाव जीता था।
टोरोंटोनियन २५ नगर पार्षदों का चुनाव या पुनर्निर्वाचन भी करेंगे।संभावित उम्मीदवारों को नामांकन पत्र दाखिल करना होगा। जब तक नामांकन दाखिल नहीं किया जाता है, तब तक कोई व्यक्ति अपने अभियान हेतु कोई पैसा नहीं जुटा सकता है और न ही ख़र्च कर सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top