168 Views

टोरंटो निवासी पर बच्चों सहित अन्य लोगों के यौन उत्पीड़न का आरोप

टोरंटो, 20 अक्टूबर। टोरंटो के एक व्यक्ति पर बच्चों सहित कई लोगों के यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने कहा कि पहली घटना 1 अक्टूबर से 2 अक्टूबर के बीच फ्रंट स्ट्रीट वेस्ट और यॉर्क स्ट्रीट के एक होटल में हुई, जब एक व्यक्ति ने वहां प्रवेश किया और कई लोगों का यौन उत्पीड़न किया।
इसके 10 दिन बाद टोरंटो आईलैंड फेरी टर्मिनल पर प्रवेश द्वार के नजदीक खड़े एक साइकिल सवार के साथ भी एक अजनबी द्वारा यौन उत्पीड़न का प्रयास किया गया। पुलिस ने इस मामले में टोरंटो निवासी 24 वर्षीय प्रसन्ना मंडल को गिरफ्तार किया और उस पर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। 13 अक्टूबर को उसे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट रूम में पेश किया गया जिसके बाद उसे रिहा कर दिया गया। इसके अगले दिन पुलिस को अल्गोंक्विन द्वीप पर एक डेकेयर सेंटर में एक संदिग्ध घटना के बारे में सूचना मिली। पुलिस ने बताया कि डे केयर सेंटर के बाहर निकल रहे बच्चों के साथ किसी अजनबी ने यौन उत्पीड़न करने का प्रयास किया।
इसके बाद मंडल को दूसरी बार गिरफ्तार किया गया और उस पर यौन हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया गया। उसे 15 अक्टूबर को टोरंटो कोर्ट रूम में वीडियो लिंक के माध्यम से पेश किया गया।
पुलिस ने यह भी नोट किया कि आरोपी मंडल Canadiannanny.ca नामक वेबसाइट पर एक आया के रूप में अपनी सेवा का विज्ञापन करता है। जांचकर्ताओं का मानना ​​है कि अन्य पीड़ित भी हो सकते हैं। पुलिस ने घटनाओं से संबंधित जानकारी रखने वाले किसी भी व्यक्ति को पुलिस या क्राइम स्टॉपर्स से संपर्क करने की अपील की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top