133 Views

टोक्यो ओलंपिक में बढ़े कोरोना के केस

टोक्यो,29 जुलाई। टोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति ने खेलों से जुड़े कोरोना संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 193 हो गए हैं।
जापान की राजधानी टोक्यो में इन दिनों अलग-अलग देशों के हजारों खिलाड़ी मौजूद हैं। यहां खेलों का महाकुंभ कहे जाने वाले ओलंपिक की धूम है। लेकिन साथ ही साथ कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों से चिंता भी बढ़ने लगी है। टोक्यो में गुरुवार को अभी तक के हिसाब से एक दिन में सबसे ज्यादा 3865 नए मामले सामने आए। यह मामले पिछले हफ्ते की तुलना में दोगुने हैं। एक दिन पहले यानी बुधवार को 3177 मामले सामने आए थे। गौरतलब है कि टोक्यो में 12 जुलाई 2021 से ही आपातकाल लागू है। बात करें ओलंपिक की तो साज सातवां दिन है और फिलहाल मेजबान देश जापान 15 स्वर्ण समेत कुल 25 पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर काबिज है। जबकि चीन और अमेरिका 14 और 13 स्वर्ण पदक के साथ क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर मौजूद हैं। बता दें कि टोक्यो ओलंपिक 2020 का आयोजन एक साल के इंतजार के बाद हो रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top