बदलती लाइफस्टाइल और ख़राब खान-पान के चलते अधिकतर लोगों को वज़न बढऩे की शिकायत का सामना करना पड़ता है। इससे निपटने के लिए तमाम तरह के टिप्स अपना चुके लोगों को अपने रहन-सहन में बदलाव करना होगा, जिससे वज़न कंट्रोल में रह सके। तो आज हम आपके लिए ऐसे छोटे-छोटे टिप्स लेकर आए हैं, जिसे फॉलो करने के बाद आसानी से जल्दी से जल्दी वजन कम होने लगेगा।
रोज़ सुबह पिएं एक गिलास पानी
माना जाता है कि अगर आप रोज़ सुबह खाली पेट १-२ गिलास पानी पिएंगे तो इससे आपका पेट फिट रहेगा और पाचन शक्ति भी मज़बूत होगी। इसको नियमित तौर पर करने से वज़न भी कंट्रोल में रहेगा। कई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ऐसा करने से मेटॉबॉलिज़्म भी बढ़ता है, जिससे आपका वज़न नहीं बढ़ता है।
खाने से आधे घंटे पहले पेट भर पानी पिएं
इसके अलावा आप खाने से आधा घंटा पहले पेट भर के पानी पी सकते हैं। इससे आपको फायदा मिलेगा। दरअसल, ऐसा करने से आपको अधिक भोजन खाने का मन नहीं करेगा और आप अपका वजन कंट्रोल में आ जाएगा। हालांकि, कमजोरी न आए, इसलिए आप अपनी डाइट में ड्राई फ्रूट्स को भी अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।
इन चीजों को खाने से बचें
– इसके अलावा ज्यादा ऑयली चीजें जैसे- बर्गर, पिज्जा खाने से बचें। इससे न सिर्फ आपका वजन बढ़ता है बल्कि कई प्रकार की समस्याएं भी आपके घेरने लगती हैं।
– शुगर युक्त चीजों का सेवन कम से कम करना चाहिए, क्योंकि इससे भी आपका वजन बढ़ सकता है। ऐसे में आपको सीमित मात्रा में शुगर का सेवन करना चाहिए।
– जो लोग एक्सरसाइज नहीं करते हैं, उन्हें आज से ही अपनी खराब आदतों को बदलना होगा, ताकी किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो।



