कीव ,६ मई । रूस-यूक्रेन के बीच चल रही जंग ने बुधवार को ७० दिन पूरे कर लिए। कीव स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (केएसई) और यूक्रेन के वित्त मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार युद्ध के कारण यूक्रेन की अर्थव्यवस्था को अबतक ५६४ से ६०० अरब डॉलर की क्षति का अनुमान है। ये राशि यूक्रेन की वार्षिक जीडीपी की तुलना में चार गुना अधिक है। यानी यूक्रेन ने ७० दिन के जंग में उतना गंवा दिया है जितना वह चार साल में कमाता।९२ अरब डॉलर की संपत्ति स्वाहा७० दिन के युद्ध में यूक्रेन की करीब ९२ अरब डॉलर की संपत्ति स्वाहा हो चुकी है। केएसई ने अपनी रिपोर्ट में ये आंकलन किया है। रिपोर्ट के अनुसार पिछले एक सप्ताह में युद्ध से यूक्रेन के ढांचे को कुल ४.५ अरब डॉलर की क्षति हुई है। यही नहीं रूसी बमबारी में ९० हजार कारें बर्बाद हो चुकी हैं जिनकी कीमत करीब १.३ अरब डॉलर आंकी गई है।मिसाइल हमलों से आवासीय परिसर ध्वस्तरिपोर्ट के अनुसार रूसी बमबारी और मिसाइल हमले में यूक्रेन में ३३००० वर्ग किलोमीटर में फैले आवासीय क्षेत्र तबाह हो चुके हैं। यही नहीं २३ हजार किलोमीटर लंबी सड़क पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है। घर और सड़कों को कुल ५९,४२६ लाख डॉलर का नुकसान हुआ है।५५ लाख से अधिक लोग हुए बेघरसंयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार युद्ध शुरू होने के बाद ५५,९७,४८३ लोग यूक्रेन छोड़कर भाग चुके हैं। ये बेघर लोग दूसरे मुल्कों में शरण लिए हुए हैं। रिपोर्ट के अनुसार युद्धग्रस्त यूक्रेन में अभी भी युद्ध वाले क्षेत्रों में १.३ करोड़ लोग फंसे हैं।



