134 Views

चौंकाने वाली बीमारी, पत्‍थर में बदल रहा पांच माह के बच्‍चे का शरीर, डॉक्‍टर बोले, 20 लाख में से एक को होती है बीमारी

नई दिल्‍ली, 6 जुलाई। एक चौंकाने वाली बीमारी सामने आई है। एक पांच माह की एक बच्‍ची का शरीर पत्‍थर जैसा होता जा रहा है। उसकी मांसपेशियां हड्डियों में बदल रही है। यह बच्‍ची ब्रिटेन में पैदा हुआ है। डॉक्‍टर कह रहे हैं कि यह दुर्लभ बीमारी है जो 20 लाख में से किसी एक को ही होती है। इस बीमारी को लेकर उसके माता पिता चिंतित हैं और उन्‍होंने इंस्‍टाग्राम पर एक वीडिया जारी कर लोगों को इस बीमारी के बारे में चेताया है। बच्‍ची का नाम लेक्सी रॉबिन्स बताया जा रहा है और उसका जन्म 31 जनवरी को हुआ था। जन्म के समय लेक्सी एकदम सामान्‍य ही थी। कुछ समय बबाद जब बच्ची के माता-पिता ने जब जन्म के बाद जब देखा कि उसके अंगूठे में कोई हलचल नहीं हो रही है। उसे डॉक्‍टर के पास ले गए तो वह भी चौंक गया। कई डॉक्‍टर को दिखाने के बाद पता चला कि बच्‍ची को दुर्लभ बीमारी फाइब्रोडिस्प्लासिया ओसिफिकन्स प्रोग्रेसिवा है। यह बीमारी 20 लाख में से सिर्फ किसी एक को होती है। इस बीमारी में इंसान का शरीर पत्थर में बदल जाता है। इसमें मांसपेशियां और कनेक्टिव टिशु हड्डी में बदलने लगते हैं। हड्डियां शरीर के कंकाल से बाहर आना शुरु कर देती है। माना जाता है कि इस बीमारी से लोगों की मौत लगभग 20 साल में होने की आशंका रहती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top