टोरंटो,15 जुलाई। ओंटारियो ने अपने गणित पाठ्यक्रम के पाठ से नस्लवाद और उपनिवेशवाद के बारे में लिखी गई सामग्री को हटा दिया है। हालांकि सरकार ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि यह परिवर्तन कब किए गए थे, लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि उन्होंने हाल की मीडिया रिपोर्टों के आधार पर यह बदलाव किए हैं।
ऐसा कहा जा रहा है कि गणित में पाठ्यक्रम का कुछ हिस्सा नक्सलवाद को बढ़ावा देकर इसे सामान्य रूप में प्रदर्शित कर रहा था जिसे लेकर विद्यार्थियों तथा उनके अभिभावकों के मन में असंतोष था। साथ ही मीडिया रिपोर्ट्स में भी इस मामले को उठाया गया था जिस पर जिम्मेदार अफसरों ने रिपोर्ट तैयार कर प्रशासन तक पहुंचाई। जिसके आधार पर यह निर्णय लिया गया।
सामाजिक संगठनों तथा आलोचकों ने शिक्षा मंत्री स्टीफन लेस पर अपने दक्षिणपंथी मित्रों को खुश करने के लिए इस तरह की सामग्री पाठ्य पुस्तकों में शामिल करने का आरोप लगाया। फिलहाल शिकायतों को देखते हुए विवादित हिस्से को संपादित कर दिया गया है।



