172 Views

क्रिप्टो मार्केट में गिरावट का दौर जारी

$40000 से नीचे आई बिटकॉइन की कीमत

टोरंटो,11 जनवरी। नये साल में क्रिप्टोकरेंसी बाज़ार में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। खासकर, सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन इस साल की शुरुआत के साथ लगातार गिरावट देख रहा है। सितंबर, 2022 के बाद से बिटकॉइन ने पहली बार 40,000 डॉलर के नीचे का स्तर छुआ है। मंगलवार को इसकी कीमत 42,000 डॉलर के आसपास चल रही है।
प्रसिद्ध निवेश फर्म ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूयॉर्क ट्रेडिंग में आज बिटकॉइन 6 प्रतिशत तक गिरकर 39,774 डॉलर के स्तर पर आ गया था, जिसके बाद इस साल यानी साल के पहले 11 दिनों में ही इसमें 14 फीसदी की गिरावट दर्ज़ हो चुकी है। बिटकॉइन के शुरू होने के बाद से 2012 से लेकर अब तक बिटकॉइन के लिए किसी साल की ये सबसे खराब शुरुआत रही है।
पिछले साल नवंबर में सबसे पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन 69,000 डॉलर के अपने रिकॉर्ड हाई पर पहुंची थी, लेकिन तबसे इसमें 40 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आ चुकी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top