150 Views

क्यूबेक के सार्वजनिक स्वास्थ्य निदेशक ने दिया त्याग-पत्र

मॉन्ट्रियल,11 जनवरी। क्यूबेक के सार्वजनिक स्वास्थ्य निदेशक, डॉ होरासियो अरुडा ने सार्वजनिक विश्वास में गिरावट का हवाला देते हुए सोमवार को अपना इस्तीफा सौंप दिया। क्योंकि प्रांत में कोविड-19 महामारी की पांचवीं लहर के दौरान अस्पतालों में रिकॉर्ड मरीज़ भर्ती हुए हैं।
प्रीमियर फ्रेंकोइस लेगौल्ट ने उनका त्याग-पत्र स्वीकार कर लिया, साथ ही अरुडा के प्रस्थान की पुष्टि प्रीमियर के कार्यालय द्वारा कैनेडियन प्रेस को जारी की गई है।
सोमवार को, क्यूबेक प्रांत में कोविड-19 के कारण अस्पताल में भर्ती होने वाले संक्रमितों की संख्या 2,554 पहुंच गई है। साथ ही 248 आईसीयू में भर्ती किए गए हैं। गौरतलब है कि महामारी की शुरुआत के बाद से प्रांत में 11,966 मौतें हुई हैं।
अरुदा ने सोमवार को एक पत्र में लिखा कि उनके कार्यालय ने अनिश्चितता के बीच और सर्वोत्तम उपलब्ध ज्ञान और विभिन्न विशेषज्ञ राय के आधार पर सार्वजनिक स्वास्थ्य राय और सिफारिशें पेश की हैं। लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि स्वास्थ्य उपायों के लिए जनता के समर्थन में “निश्चित क्षरण” हुआ है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top