लखनऊ ,१ मई। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के भरथना स्टेशन के पास शनिवार को एक कोयले से लदी मालगाड़ी पलट गई। जिसमें १३ डिब्बे क्षतिग्रस्त हो गये। पुलिस ने बताया कि भरथना रेलवे स्टेशन और इकदिल रेलवे स्टेशन के बीच मेढी दूधी गांव के पास मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई है। जिसमें १३ डिब्बे क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसमें किसी व्यक्ति के हताहत होने की खबर नहीं है। मालगाड़ी कोयला लादकर कानपुर से दिल्ली की तरफ जा रही थी। स्थानीय अधिकारी घटना स्थल पर तत्काल पहुंच गए और मंडल के वरिष्ठ अधिकारी भी सूचना मिलते ही पहुंच गए। दुर्घटन कैसे हुई इसकी जांच की जा रही है। हादसे की जानकारी के बाद रेलवे के उच्चाधिकारियों समेत तकनीकी टीम मौके पर पहुंच गई।



