271 Views

कॉन्स्टेबल की फर्स्ट डिग्री मर्डर के आरोप में भेजा जेल

टोरंटो। पुलिस ने कॉन्स्टेबल जेफ्री नॉर्थरूप की मौत के लिए एक 31 वर्षीय व्यक्ति पर फर्स्ट-डिग्री हत्या का आरोप लगाया है।
पुलिस ने कहा कि उमर ज़मीर शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया और उसे 23 जुलाई को अगली अदालत में पेश होने तक हिरासत में भेज दिया गया है।
शुक्रवार की सुबह सिटी हॉल में पार्किंग गैरेज में जांचकर्ताओं ने पाया कि कॉन्स्टेबल जेफरी को जानबूझकर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। वाहन की चपेट में आने के बाद नॉर्थरूप की मौत हो गई थी। पुलिस ने पहले कहा था कि एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है।
टोरंटो के पुलिस चीफ जेम्स रामेर ने बताया कि नॉर्थरूप और उसका साथी एक लूट के लिए 911 कॉल का जवाब दे रहे थे जब वे मारे गए। उस समय दोनों सादे कपड़े पहने हुए थे।
नॉर्थरूप को तत्काल पास के सेंट माइकल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई। वही मामूली रूप से घायल उनके साथी का उसी अस्पताल में इलाज चल रहा है। रामर ने यह भी कहा कि होमीसाइड यूनिट ने जांच अपने हाथ में ले ली है और इस दुर्घटना की विस्तार से जांच की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top