कैनेडा, मोंट्रियल, ५ जुलाई। पिछ्ले डेढ वर्षों से कोरोना से त्रस्त क्यूबेक में जीवन, आखिरकार अब आजादी की सांस ले रहा है। रेस्टोरेंट्स, बार, थिएटर, जिम और कॉन्सर्ट हॉल खुल गये हैं। लेकिन महामारी की शुरुआत से ही, प्रांतीय जेलों में आने वाले नये कैदी दो सप्ताह के लिए क्वॉरेंटाइन के दौरान एक छोटी सी कोठरी में, लगातार १५ दिनों तक हर दिन २३ घंटे का अमानवीय सोलिटरी एकांत कारावास झेलने को हैं मजबूर ।।