140 Views

कैनेडा में कन्वर्जन थेरेपी पर लगी रोक,5 वर्ष की जेल का प्रावधान

टोरंटो,12 जनवरी। कैनेडा भी अब कन्वर्जन थेरेपी पर रोक लगाने वाले देशों में शामिल हो गया है। कैनेडियन प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने शनिवार को बताया कि संसद द्वारा पिछले साल पारित उस बिल को कानून के रूप में लागू कर दिया गया है, जिसमें कन्वर्जन थेरेपी को अपराध बताया गया है। पीएम ने कहा कि कानून के तहत कन्वर्जन थेरेपी प्रदान करना, उसका प्रचार करना या विज्ञापन देना अब अपराध है।
गौरतलब है कि कैनेडा के अलावा, केवल कुछ ही देश हैं जिन्होंने कन्वर्जन थेरेपी पर प्रतिबंध लगाया है। इसमें ब्राजील, इक्वाडोर, जर्मनी और माल्टा शामिल हैं। कैनेडा की संसद ने पिछले साल इस बिल को मंजूरी दी थी, शुक्रवार को सरकार ने उसे कानून के रूप में लागू कर दिया गया। कानून में कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति जो किसी की सहमति या उसके बिना उस पर कन्वर्जन थेरेपी इस्तेमाल करता है, उसे अधिकतम पांच साल कैद हो सकती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top