173 Views

केरल में वेस्ट नाइल बुखार से पहली मौत, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- लोगों को सावधान रहने की जरूरत

तिरुवनंतपुरम ,३१ मई ।  केरल में वेस्ट नाइल बुखार से मौत का पहला मामला सामने आया है। राज्य के त्रिशूर जिले में वेस्ट नाइल बुखार के चलते ४७ साल के एक शख्स की जान चली गई। जिसके बाद राज्य सरकार ने वेस्ट नाइल फीवर को लेकर दिशा निर्देश जारी करते हुए लोगों को सावधान रहने को कहा है।

त्रिशूर में ४७ वर्षीय एक व्यक्ति की मौत पिछले तीन वर्षों में पहला मामला है, जब मच्छर जनित इस रोग के चलते किसी की जान गई है। त्रिशूर जिले के पनंचेरी के रहने वाले पुथनपुरक्कल जोबी नाम के शख्स को इस शख्स को १७ मई को बुखार के लक्षण महसूस हुए थे, जिसके बाद उनको त्रिशूर के सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसके वेस्ट नाइल बुखार से पीड़ित होने की पुष्टि हुई।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- अलर्ट रहने की जरूरत

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने वेस्ट नाइल से मौत का मामला सामने आने के बाद कहा बै कि मच्छरों के विकास को नियंत्रित करना और स्रोत को नष्ट करना इस बीमारी को रोकने के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जिलों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है। वेस्ट नाइल बुखार जापानी बुखार के समान लक्षणों वाला है। हालांकि वीना जॉर्ज ने स्पष्ट किया है कि चिंता की कोई बात नहीं है। मंत्री ने राज्य के लोगों से यह भी अनुरोध किया कि यदि उन्हें बुखार या बीमारी के अन्य लक्षणों का अनुभव होता है, तो उन्हें अस्पताल में भर्ती होना चाहिए। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि वेस्ट नाइल बुखार क्यूलेक्स प्रजाति के मच्छरों से फैलता है। यह पहली बार १९३७ में युगांडा में पाया गया था। केरल में पहली बार २०११ में इस बुखार का मामला सामने आया था और २०१९ में मलप्पुरम के छह वर्षीय लड़के की इस बुखार के कारण मौत हो गई थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top