154 Views

ओंटारियो ने जारी की कोविड-19 प्रतिबंध हटाने संबंधी टाइमलाइन

टोरंटो, 23 अक्टूबर। ओंटारियो ने कोविड-19 संबंधी सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों को हटाने के लिए एक योजना जारी की है। प्रांत की टाइमलाइन 15 नवंबर से प्रारंभ होकर 28 मार्च तक पूर्ण होगी।
टाइमलाइन के अनुसार ऐसे अधिकांश सेटिंग्स में क्षमता सीमा बढ़ाई जाएगी जहां टीकाकरण के प्रमाण की आवश्यकता होती है, जैसे रेस्तरां, जिम, कैसीनो और इनडोर इवेंट स्पेस आदि।
इसके अतिरिक्त यदि व्यक्तिगत देखभाल सेवाएं, जैसे सैलून और टैटू पार्लर सहित – संग्रहालयों और दीर्घाओं, मनोरंजन पार्क, त्योहारों और रियल एस्टेट, टीकाकरण के प्रमाण की आवश्यकता चुनते हैं, तो इन सेटिंग्स में भी क्षमता सीमा बढ़ाई जाएगी।
वे स्थान भी, जहां विवाह, अंत्येष्टि और धार्मिक संस्कार होते हैं, सेवाओं और समारोहों के लिए, प्रूफ-ऑफ-वैक्सीनेशन आवश्यकताओं को लागू कर सकते हैं।
15 नवंबर से नाइट क्लब, इनडोर इवेंट स्पेस में शादी के रिसेप्शन, स्ट्रिप क्लब, बाथ हाउस और सेक्स क्लब जैसे प्रूफ और वैक्सीनेशन की आवश्यकता वाले स्थानों के क्षमता बढ़ाई जाएगी।
17 जनवरी से वे सभी स्थान जहां वैक्सीनेशन के प्रमाण की आवश्यकता नहीं है खोले जाने की संभावना है। हालांकि यह उस समय की कोविड-19 संक्रमण की परिस्थितियों पर निर्भर करेगा। स्थिति नियंत्रण में होने पर वैक्सीनेशन के प्रमाण की आवश्यकता तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए निर्देशों को समाप्त करने पर विचार किया जा सकता है।
7 फरवरी से उच्च जोखिम वाले स्थानों जैसे बाथ हाउस,नाइट क्लब आदि से प्रूफ आफ वैक्सीनेशन तथा अन्य स्वास्थ्य संबंधी प्रतिबंधों में ढील दी जा सकती है अथवा समाप्त किए जा सकते हैं।
वहीं स्थिति पूरी तरह सामान्य होने की दशा में 28 मार्च से शेष सभी कोविड-19 प्रतिबंधों को समाप्त किया जा सकता है जिसमें मास्क मैंडेट भी शामिल है। मीटिंग और इवेंट स्पेस, कॉन्सर्ट और सिनेमा सहित शेष सेटिंग्स में शेष प्रूफ-ऑफ-वैक्सीनेशन आवश्यकताओं को भी समाप्त किया जा सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top