मास्को ,२७ मई । रूस में सेक्स टेप का एक मामला काफी वायरल हो रहा है। जहां के पायलट को उड़ते विमान में अपनी महिला कैडेट के साथ अय्याशी करना महंगा पड़ गया जिस कारण उन्हें अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा।
दरअसल यह मामला रूस के सासोवो फ्लाइट स्कूल का है, जहां एक २८ वर्षीय पायलट ने अपनी २१ साल की कैडेट के साथ कॉकपिट में प्रेमालाप किया और इसका टेप भी बनाया वो भी कॉकपिट के कैमरे से ही। लेकिन ये टेप ऑनलाइन लीक हो गया, जिसकी वजह से दोनों के कारनामे दुनिया के सामने आ गए।
इस दौरान दोनों प्यार में इतना डूबे थे कि उन्हें ज्ञात ही नहीं था कि इससे उनकी जान खतरे में पड़ सकती है। जब दोनों आपस में एक-दूसरे के साथ बिज़ी थे तो उन्होंने हवाई जहाज को ऑटो पायलट मोड पर कर दिया था, जिसके कारण विमान रायजान क्षेत्र में करीब एक घंटे तक ऑटो पायलट मोड में उड़ता रहा।



