140 Views

असम में बाढ़ से तबाही, मरने वालों की संख्या ३० पहुंची, ५.६१ लाख लोग प्रभावित

गुवाहाटी ,२७ मई । असम में बाढ़ की स्थिति शुक्रवार को भी गंभीर बनी हुई है। बाढ़ के कारण एक बच्चे सहित दो और लोगों की मौत हो गई। राज्य के सात जिलों में बाढ़ से ५.६१ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। असम राज्य आपदा मैनेजमेंट अथॉरिटी की रिपोर्ट के अनुसार, कामरुप और नौगांव के राहा में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। इस साल राज्य में बाढ़ और भूस्खलनों से मरने वालों की संख्या बढ़कर ३० हो गई है।अथॉरिटी ने बताया कि कछार, दिमा हसाओ, हैलीकांडी, होजाई, कार्बी आंगलोंग, वेस्ट मोरीगांव और नौगांव जिलों में बाढ़ से ५६१,००० से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। बाढ़ से सबसे ज्यादा नौगांव प्रभावित है जहां ३.६८ लाख से ज्यादा लोग बाढ़ की चपेट में आए हैं। वहीं कछार जिले में करीब १.५ लाख और मोरीगांव में ४१,००० से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top