149 Views

अमेरिकी प्रतिबंधों का भारत पर कोई असर नहीं

नई दिल्ली,2 मार्च। यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को वतन वापस लाने की हलचल बहुत तेज हो गई है। अब तक बहुत से भारतीयों नागरिकों को भारत सरकार वापस भी ला चुकी है।
इसी बीच भारतीय वायु सेना के वाइस चीफ ऑफ़ एयर स्टाफ एयर मार्शल संदीप सिंह ने कहा कि अमेरिका के द्वारा लगाए गए रूस पर प्रतिबंधों का भारतीय वायुसेना पर कोई भी प्रभाव नहीं होने वाला है। साथ में उन्होंने दोनों देशों के बीच मजबूत दावा होने की बात भी की है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन में फंसे छात्रों को लाने के लिए भारतीय वायुसेना के अब 1 दिन में 4 विमान भी जा सकते हैं। अगर बात करें आज की तो आज सुबह से ही भारतीय वायुसेना के चार विमान भारतीय नागरिकों को लाने के लिए जा चुके हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि उन्हें युद्ध ग्रस्त क्षेत्र से सभी भारतीय नागरिक सकुशल देश लौटने की पूरी उम्मीद है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top