149 Views

अमेरिका में बढ़ रहे डेल्टा वेरिएंट के मामले

वॉशिंगटन,2 अगस्त। देश के शीर्ष कोरोना वायरस सलाहकार डॉ एंथोनी फाउची ने कहा कि अमेरिका में “चीजें बदतर होने जा रही हैं।” क्योंकि यहां डेल्टा वेरिएंट के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। हालांकि उन्होंने उम्मीद जताई कि अब कोरोना का प्रकोप बढ़ने के बाद भी शायद देश में लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा। डॉ फाउची ने कहा है कि वैक्सीन न लगवाना कोरोना को फैलाने का सबसे अहम कारण होगा।
गौरतलब है कि अभी तक अमेरिका की कुल 49.5 प्रतिशत आबादी को ही टीका लगाया गया है। अमेरिका में वायरस के खतरे को देखते हुए विशेषज्ञों ने टीका लगवाने की सलाह दी है। टीकाकरण में ढिलाई होने पर अमेरिका में वायरस का प्रकोप देखने को मिल सकता है। डॉ फाउची ने कहा, “चीजें बदतर होने वाली हैं। देश में 10 करोड़ लोग हैं, जो टीका लगवाने के योग्य हैं लेकिन उन्हें टीका नहीं लगा है। यह चिंता की बात है।” फाउची के मुताबिक देश को आने वाले समय में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि अमेरिका में लॉकडाउन देखने को नहीं मिलेगा लेकिन भविष्य में हमें खराब समय देखने को मिल सकता है। क्योंकि कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं और इसलिए हम बार-बार कह रहे हैं कि वैक्सीन लगवाना बेहद जरूरी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top