141 Views

अमेरिका के सूखते सबसे बड़े जलाशय में मिले मानव अवशेष

वाशिंगटन ,११ मई । अमेरिका के तेजी से सूखते सबसे बड़े जलाशय लेक मीड में एक शव मिलने के एक सप्ताह बाद कई मानव अवशेष मिले हैं। जलाशय से मिले नये मानव अवशेषों के बारे में पार्क के कर्मी को सूचना दी गयी। गौरतलब है कि पहली बार एक मई को इस जलाशय से एक शव मिला था।
जांचकर्ताओं ने कहा कि यहां मिला शव १९७०-८० के दशक का था, जिसकी गोली मारकर हत्या कर की गयी थी। इसी दौरान पुलिस ने कहा कि जलाशय के नीचे जाने पर और शव मिलेंगे।
आपको बता दें कि लेक मीड का स्तर २००० के बाद से नीचे आता जा रहा है और पिछले कई वर्षों में सूखे की स्थिति बिगड़ती जा रही है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, जलवायु परिवर्तन के कारण ऐसा हो रहा है। पिछले महीने जलाशय में पानी का स्तर काफी कम हो गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top