वाशिंगटन ,२ मई । अमेरिका के कांसास राज्य में चक्रवाती तूफान आने से राज्य की स्थिति अस्त-व्यस्त हो गयी है।
राष्ट्रीय मौसम सेवा ने कंसास, आयोवा, मिसौरी और नेब्रास्का सहित मध्य-पश्चिमी राज्यों के लिए तेज आंधी की चेतावनी जारी की है। विचिटा शहर के मेयर ने कहा कि तूफान में ५० से १०० इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई हैं, हालांकि किसी को गंभीर चोट लगने की कोई रिपोर्ट नहीं है। स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि इमारतों और कारों को काफी नुकसान होने के बावजूद किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।



