231 Views

हैक हो गया ‘बिग बॉस 12’ कंटेस्टेंट सोमी खान का इंस्टाग्राम अकाउंट

मुम्बई। टेक्नॉलजी ने आम आदमी और सिलेब्स के बीच की दूरी तो कम की है लेकिन साइबर क्राइम ने भी अलग मुसीबतें पैदा कर दी हैं। अब साइबर क्राइम की लेटेस्ट शिकार हुई हैं एक्स बिग बॉस 12 कंटेस्टेंट सोमी खान।
उनका इंस्टाग्राम अकाउंट शनिवार रात किसी ने हैक कर लिया और सारी तस्वीरें डिलीट कर दीं। सोमी ने बताया, ‘मुझे इस बारे में शनिवार रात को पता चला। मैं साइबर सेल डिपार्टमेंट में कंप्लेंट कर रही हूं और अकाउंट रिकवर करने की पूरी कोशिश करूंगी।’ सोमी की बहन सबा खान ने भी बिग बॉस 12 में हिस्सा लिया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर मेसेज पोस्ट किया है, ‘आप सभी को सूचित करना चाहती हूं कि सोमी खान का अकाउंट हैक हो गया है।
इसलिए अगर कोई उनके अकाउंट से गलत सूचना या खबर फैलाए तो कृपया सचेत रहें।’ सोमी के दोस्त और बिग बॉस 12 के को-कंटेस्टेंट दीपक ठाकुर ने भी लोगों को इस बारे में सूचित करने के लिए विडियो पोस्ट किया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top