155 Views

हादसे का शिकार हुए चारधाम यात्रा के लिए जा रहे श्रद्धालु, वाहन खाई में गिरने से ५ की मौत

देहरादून ,०९ मई । उत्तराखंड में रविवार सुबह बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर धाम के कपाट खुलने पर दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं का एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई मे गिर गया। वाहन सवार सभी ५ लोगों की मृत्यु होने की सूचना है।
राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) के प्रवक्ता ललिता दास नेगी ने बताया कि तोता घाटी के पास एक कार मारुति इग्निस गहरी खाई में गिरने की सूचना पर ब्यासी से रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर गई। उन्होंने टीम इंचार्ज उप निरीक्षक नीरज चौहान के हवाले से बताया कि उक्त वाहन में ५ लोग सवार थे। सभी की मृत्यु हो गई। टीम द्वारा एक शव को रोड हेड पर लाया जा चुका है। शेष ४ शवों को भी खाई से निकाला जा रहा है। उन्होंने बताया कि रेस्क्यू कार्य जारी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top