किंग्सटन। किंग्सटन सिटी काउंसिल ने ओन्ट्स शहर के पास एक पार्क में खड़ी सर जॉन ए. मैकडोनाल्ड की प्रतिमा को फिलहाल अस्थायी रूप से हटाने का फैसला किया है। किंग्स्टन सिटी काउंसिल ने बुधवार शाम को एक लंबी बैठक के बाद सिटी पार्क से कैनेडा के पहले प्रधान मंत्री की प्रतिमा को पास के कटाराक्वी कब्रिस्तान में स्थानांतरित करने के लिए मतदान किया, जहां फादर ऑफ कन्फेडरेशन को दफनाया गया है।
बुधवार को काउंसिल के सामने तीन विकल्प थे : मूर्ति को सिटी हॉल से लगभग एक किलोमीटर पश्चिम में पार्क में रखें, मूर्ति को नीचे उतार लें और अस्थायी रूप से इसे स्टोर में रखें या अंत में इसे कब्रिस्तान में ले जाने से पहले इसे नीचे उतार लिया जाए। पांच घंटे से अधिक की बैठक में बारह प्रतिनिधियों ने काउंसिल को रिप्रेजेंट किया। काउंसलर्स ने रेजिडेंशियल स्कूल्स को हुए भारी नुकसान और स्मारक की उपस्थिति में कुछ स्वदेशी लोगों द्वारा डर महसूस किए जाने पर बातचीत की।
वही मूल निवासियों के एक ग्रुप ने स्टेच्यू के पास गुरुवार से मूर्ति हटने तक आग जलाकर धरना देने का निश्चय किया है। रिवोल्यूशन ऑफ द हार्ट नाम के इस ग्रुप में मांग की है कि इस स्टैच्यू के स्थान पर रेजिडेंशियल स्कूल्स में मजबूर 150000 से अधिक स्वदेशी बच्चों का स्मारक बनाया जाए।
5 घंटे से अधिक चली इस बैठक में आखिरकार मूर्ति को हटाकर कटाराक्वी कब्रिस्तान में स्थानांतरित करने का निश्चय किया। हालांकि इस निर्णय से कुछ काउंसलर सहमत नहीं दिखाई दिए। उनका मानना था कि फाइनल डिसीजन लेने से पहले मूर्ति को अस्थाई रूप से हटाकर स्टोर में रख देना चाहिए था। वहीं मूर्ति को स्थानांतरित करने का फेवर कर रहे काउंसलर्स ने इसे सही निर्णय बताते हुए कहा कि यदि शीघ्र ऐसा न किया गया तो स्टेच्यू को हानि पहुंच सकती है। हालांकि कब्रिस्तान में जाने से पहले, प्रस्ताव को स्थानीय स्वदेशी लोगों के साथ परामर्श की आवश्यकता होगी। वहीं बुधवार शाम को एक अलग बैठक में, क्षेत्र के लाइमस्टोन डिस्ट्रिक्ट स्कूल बोर्ड ने किंग्स्टन के सर जॉन ए मैकडोनाल्ड पब्लिक स्कूल का नाम बदलकर किंग्स्टन ईस्ट पब्लिक स्कूल करने के लिए मतदान किया गया।



