संयुक्त राष्ट्र। सबसे बड़े वैश्विक संगठन की स्थापना की 73वीं वर्षगांठ के मौके पर संयुक्त राष्ट्र में बुधवार को ‘सीता राम’ की धुन गूंजी। जी हां, यूएन डे पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान और उनके बेटों अमान अली बंगश और अयान अली बंगश ने शानदार प्रस्तुति दी। आपको बता दें कि इस साल की थीम ‘शांति और अहिंसा की परंपरा’ रखी गई थी। खास बात यह है कि थीम का सिलेक्शन भारत ने किया, जो राष्ट्रपति महात्मा गांधी के विचारों से प्रेरित है।
कार्यक्रम के दौरान संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुटेरेस ने हाल की अपनी नई दिल्ली यात्रा का जिक्र किया। उस समय वह महात्मा गांधी की समाधि राजघाट भी गए थे। उन्होंने बापू को दुनिया का महान नेता बताया। गुटेरेस ने बताया कि आज की थीम महात्मा गांधी की विरासत को सच्ची श्रद्धांजलि है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने कहा कि भारत की म्यूजिकल विरासत कई संस्कृतियों का संगम है। यह हमारी सांस्कृतिक विविधता, हमारे मूल्यों, पारस्परिक समझ, असहिष्णुता, सद्भाव के साथ रहने की शैली को सामने रखती है। अकबरूद्दीन ने संयुक्त राष्ट्र में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों के कई विडियो भी शेयर किए हैं।
 
				 Hindi/हिन्दी
 Hindi/हिन्दी Arabic/اَلْعَرَبِيَّةُ
 Arabic/اَلْعَرَبِيَّةُ English
 English French/fʁɑ̃sɛ
 French/fʁɑ̃sɛ German/dɔʏtʃ
 German/dɔʏtʃ Gujarati/ગુજરાતી
 Gujarati/ગુજરાતી Malay/məˈleɪ
 Malay/məˈleɪ Malayalam/മലയാളം
 Malayalam/മലയാളം Marathi/मराठी
 Marathi/मराठी Nepali/नेपाली
 Nepali/नेपाली Punjabi/ਪੰਜਾਬੀ
 Punjabi/ਪੰਜਾਬੀ Sindhi/سنڌي
 Sindhi/سنڌي Spanish/espaˈɲol
 Spanish/espaˈɲol Tamil/தமிழ்
 Tamil/தமிழ் Telugu/தெலுங்கு
 Telugu/தெலுங்கு Urdu/اردو
 Urdu/اردو


