ओटावा। वैक्सीन की लाखों डोज पहुंचने पर कनाडा ने बुधवार को भारत को धन्यवाद दिया। एस्ट्राजेनेका वैक्सीन को स्वीकृत करने के एक सप्ताह बाद ही भारत में बनी पांच लाख खुराकें कैनेड पहुंचीं हैं। ओकविले की सांसद और सार्वजनिक सेवा और खरीद मंत्री अनीता आनंद ने एक ट्वीट में इसकी जानकारी दी और कहा कि वैक्सीन अब कैनेडा में है। अभी कुल 1.5 मिलियन से अधिक खुराक आनी है। उन सभी को धन्यवाद जिनकी कड़ी मेहनत से यह हुआ। हम भविष्य के सहयोग के लिए तत्पर हैं। आनंद और उनकी टीम द्वारा कोरोना वायरस वैक्सीन की खरीद के लिए किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए, पिकरिंग-यूएक्सब्रिज के सांसद जेनिफर ओ कोनेल ने कहा कि यह अविश्वसनीय काम है। एस्ट्राजेनेका को पिछले शुक्रवार को मंजूरी दी गई थी और मंत्री अनीता, उनकी टीम को धन्यवाद, जो 5 दिन बाद ही हमें 1.5 मिलियन अधिक के सौदे में पांच लाख खुराक मिल गई।



