228 Views

वैंकूवर में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, 69 की मौत

वैंकूवर,30 जून। कैनेडा और यूनाइटेड स्टेट्स पैसिफिक नॉर्थवेस्ट में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के कारण वैंकूवर में कम से कम 69 लोगों की मौत हो गई है। रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) का मानना है कि पिछले 24 घंटों में वैंकूवर के बर्नाबी और सरे शहर में मरनेवालों में ज्यादातर बुजुर्ग या मेडिकल प्रॉब्लम वाले लोग थे। आरसीएमपी के कॉर्पोरल माइकल कलांज ने कहा कि अभी जांच की जा रही है, लेकिन अधिकांश मौतों में गर्मी की वजह सामने आई है।
गौरतलब है कि जलवायु परिवर्तन के कारण रिकॉर्ड तापमान लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को कैनेडा के ओटावा में तापमान 47.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। ब्रिटिश कोलंबिया के प्रीमियर जॉन होर्गन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा ब्रिटिश कोलंबिया के लोगों ने अब तक का सबसे गर्म सप्ताह देखा है। इस गर्मी के परिणाम परिवारों और समुदायों के लिए विनाशकारी रहे हैं। उन लोगों की जाँच की जा रही है, जिन्हें इस बदलते मौसम से दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
कैनेडियन एन्वायरमेंट डिपार्टमेंट ने ब्रिटिश कोलंबिया, अल्बर्टा, और सास्काचेवान, मैनिटोबा, युकोन और उत्तर पश्चिमी क्षेत्रों के कुछ हिस्सों के लिए अलर्ट जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि इस सप्ताह लंबे समय तक, खतरनाक गर्मी की लहर बनी रहेगी।
वहीं यूएस नेशनल वेदर सर्विस ने भी इसी तरह की चेतावनी जारी की है। यूएस नेशनल वेदर सर्विस ने कहा कि लोगों को ठंड़ी जगह पर रहना चाहिए, बाहर निकलने से बचें, खूब पानी पीएं और परिवार के सदस्यों व पड़ोसियों की जाँच करें। इतनी गर्मी के कारण स्कूलों और कोविड -19 वैक्सीनेशन सेंटर्स को बंद कर दिया गया है। अधिकारियों ने कई जगह पर फाउंटेन स्थापित किया है। कैनेडा में बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूल-कालेज बंद कर दिए गए हैं। प्रशासन ने लोगों से घरों में ही रहने तथा गर्मी से बचाव के हर संभव प्रयास करने की अपील की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top