134 Views

‘लव जिहाद’ पर महापंचायत के बाद अलवर में हिंसा, स्थिति तनावपूर्ण

अलवर। अलवर जिले की रामगढ़ तहसील के जुगरावर गांव में शनिवार को ”लव जिहाद” के कथित मामले को लेकर माहौल तनावग्रस्तअ हो गया। शनिवार को कुछ दक्षिणपंथी संगठनों ने एक महापंचायत बुलाई थी जो बाद में हिंसक हो गई। प्रदर्शनकारियों ने अलवर-भरतपुर रोड पर जाम लगा दिया और वहां मौजूद वाहनों में तोड़फोड़ की। मौक पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। सूत्रों के मुताबिक, जब पुलिस ने भीड़ को शांत करने की कोशिश की और प्रदर्शनकारियों से जाम हटाने को कहा तो नाराज भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। हालांकि, पुलिस ने हिंसा पर काबू कर लिया है फि‍र भी रामगढ़ में तनाव व्याुप्त है। हाल ही में एक उम्मीुदवार की मृत्युि के बाद यहां विधानसभा चुनाव स्थेगित करने पड़े थे।
स्थायनीय प्रशासन ने हालात काबू करने के लिए सुरक्षाबलों की रिजर्व कंपनियां तैनात कर दी हैं। महापंचायत के वक्ताुओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। एक अफसर ने बताया, ‘हम हालात पर निगाह रखे हुए हैं, कुछ लोगों ने जनता की भावनाएं भड़काई थीं, वे हमारी नजर में हैं।’ वरिष्ठ’ अधिकारी तनावग्रस्तह इलाके में पहुंच गए हैं, जहां महापंचायत ने एक समुदाय का बहिष्काार करने का आह्वान किया था। हालांकि, महापंचायत में बोलने वालों का कहना है कि उन्हों ने अपने डर और चिंता से अवगत करने के लिए खुद ही अफसरों को बुलाया था। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को हिंसा में कथित भागीदारी के लिए हिरासत में लिया गया है। हिंसा में शामिल लोगों को पहचानकर उनके खिलाफ कड़े कदम उठाए जाएंगे। रामगढ़ में भी सुरक्षा व्य वस्था। बढ़ा दी गई है। कुछ समय पहले यहां गोवध और गोतस्कफरी को लेकर भीड़ ने 25 साल के युवक की जान ले ली थी। इस बीच, हिंसा की घटनाएं फिर से न हों यह सुनिश्चित करने के लिए गांव में भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top