130 Views

राष्ट्रीय जूनियर हॉकी में जालंधर के जसविंदर सिंह करेंगे पंजाब टीम की कप्तानी

जालंधर ,१२ मई । जालंधर जिले के जसविंदर सिंह को १७ मई से कोविलपट्टी (तमिलनाडु) में शुरू होने वाली १२वीं हॉकी इंडिया ‘जूनियर नेशनल पुरुष हॉकी चैंपियनशिप’ में भाग लेने के लिए पंजाब हॉकी टीम का कप्तान बनाया गया है।
हॉकी पंजाब की तदर्थ समिति के सदस्य ओलंपियन बलविंदर सिंह शम्मी ने मंगलवार को पंजाब हॉकी टीम की घोषणा करते हुए कहा कि सुरजीत हॉकी अकादमी जालंधर के जसविंदर सिंह १७ से २८ मई तक कोविलपट्टी (तमिलनाडु) में होने वाली १२वीं हॉकी इंडिया जूनियर नेशनल पुरुष हॉकी चैंपियनशिप में पंजाब की टीम की अगुवाई करेंगे। मोहाली के नवदीप सिंह टीम के उपकप्तान होंगे। पंजाब हॉकी टीम के अन्य खिलाड़ी सरबजोत सिंह, स्वर्णदीप सिंह (पंजाब और सिंध बैंक दोनों), अर्शदीप सिंह, शशवंत ऐरी, आकाश, राजिंदर सिंह, आकाशदीप, संजय, गुरकमल सिंह, मनमीत सिंह, भरत ठाकुर, फतेहबीर सिंह (सभी सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर) अभिताब सिंह, रवनीत सिंह, प्रभदीप सिंह, गुरबख्शीश सिंह (सभी मोहाली से) हैं।
शम्मी ने कहा कि अवतार सिंह पिंका (पीआईएस) और गुरबख्शीश सिंह (पीएसपीसीएल, अमृतसर) को क्रमश: टीम का कोच और मैनेजर बनाया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top