फिलीपींस। फिलीपींस एक शख्स को लॉकडाउन का नियम तोड़ने पर ऐसी सजा दी गई कि उसकी जान ही चली गई। उससे सैकड़ों उठक-बैठक लगवाई गई, इससे उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। फिलीपींस के मनीला प्रांत के रहने वाले इस 28 वर्षीय शख्स का नाम डेरेन था। वहीं पुलिस की ऐसी कार्रवाई की निंदा हो रही है। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक ये शख्स पानी लेने के लिए निकला था। लेकिन लॉकडाउन होने के वजह से उसे एक लोकल ग्रुप ने पकड़ कर स्थानीय पुलिस स्टेशन ले गए। पुलिस स्टेशन में डेरेन को सैकड़ों उठक-बैठक लगानी पड़ी। इसके बाद जब डेरेन घर पहुंचा, तो अपनी पत्नी को बताया कि उसे काफी दर्द हो रहा है। जीएमए न्यूज के साथ बातचीत में डेरेन की पत्नी ने बताया कि डेरेन को दिल की समस्या थी और वो काफी तकलीफ में थे। रेन की पत्नी ने जब उससे पूछा कि आप चल क्यों नहीं पा रहे हैं, तो उसने कहा कि पुलिस वालों ने मुझे पहले 100 उठक-बैठक लगाने को कहा था, लेकिन उन्हें 300 उठक-बैठक लगाना पड़ा। सैकड़ों उठक-बैठक लगाने से उनकी हालत खराब हो गई। डेरेन को 100 के बजाए 300 उठक-बैठक इसलिए लगाने पड़ गए कि वहां सजा पाए और लोग उठक-बैठकर के दौरान एक लय में नहीं थे, जिसके वजह से पुलिसवाले उनकी सजा बढ़ाए जा रहे थे।



