80 Views

यूक्रेन ने फिर लगाई गुहार, रूस को रोके मोदी सरकार

कीव,6 मार्च। यूक्रेन के विदेश मंत्री दमित्रो कुलेबा ने भारत और चीन सहित तमाम यूरोपीय देशों से मदद की गुहार लगाई है। दमित्रो ने कहा, ‘मैं नाइजीरिया, चीन और भारत सरकार से आग्रह करता हूं कि रूस से हमलों को बंद करने व लोगों की सुरक्षित निकासी के लिए अपील करें।’ उन्होंने कहा कि सभी यूरोपीय देश अपने बंदरगाहों पर आने वाले सभी रूसी जहाजों पर रोक लगा दें।
ट्विटर के जरिए कुलेबा ने कहा, ‘पुतिन को रोकें, हमारी मदद करें। रूसी जहाजों के लिए सभी यूरोपीय बंदरगाहों को बंद कर दें। अब कार्रवाई का समय है।’
यूक्रेन के विदेश मंत्री ने दावा किया कि रूस उन देशों की सहानुभूति जीतने की कोशिश कर रहा है जिनके यूक्रेन में विदेशी नागरिक हैं। पीएम मोदी से अपील करते हैं कि वह राष्ट्रपति पुतिन से संपर्क करना जारी रखें और समझाएं कि यह युद्ध सभी के हितों के ख़िलाफ़ है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top