कीव,२८ मई। आखिरकार यूक्रेन के अधिकारियों ने स्वीकार कर लिया है कि रूसी सेना ने उनके अधिकतर शहरों पर कब्जा कर लिया था। हालांकि यूक्रेनी रक्षा मंत्रालय का कहना है कि यूक्रेनी सेना अभी भी रूसी सेना को स्लोवियनस्क की ओर आगे बढ़ने से रोक रही है। स्लोवियनस्क यूक्रेन का एक प्रमुख शहर है जो दक्षिण-पश्चिम में आधे घंटे की दूरी पर है।
क्षेत्रीय गवर्नर सेरही गदाई ने मीडिया को बताया कि रूसी सेना ने सिविएरो डोनेट्स्क के दो-तिहाई हिस्से को घेर लिया था और यहां की ९० प्रतिशत इमारतों को नष्ट कर दिया था। सिविएरोडोनेट्सक यूक्रेन का डोनबास में बना सबसे बड़ा शहर है।



