289 Views

यात्रियों को लुभाने के लिए टूर कंपनियां दे रही प्रलोभन

टोरंटो। कैनेडा में टूर कंपनियों को यात्रियों को लुभाने के लिए तरह-तरह के प्रलोभन देने पड़ रहे हैं। वर्तमान पैंडेमिक कंडीशन को देखते हुए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के चलते टूर एंड ट्रेवल्स कंपनियों को गंभीर संकट का सामना करना पड़ रहा है।
कैंसिल यात्राओं के लिए पैसा वापस, आधी कीमत पर वैकेशन , ये केवल कुछ सौदे हैं जो ट्रैवल कंपनियां कैनेडियंस को यात्राओं की बुकिंग करने के लिए पेशकश कर रही हैं। लेकिन कुछ ट्रैवल विशेषज्ञ कैनेडियन को अब रिज़र्वेशन करने से परहेज करने की सलाह देते हैं क्योंकि कोविड महामारी पूरी तरह से बनी हुई है और अभी भी आगामी छुट्टियों की योजनाओं पर कहर बरपा सकती है। फिर भी कई ट्रैवल सर्विस प्रोवाइडर तरह तरह के आफर्स के साथ अब कैनेडियंस को लुभाने का प्रयास कर रहे हैं। टूर कंपनियां भी कैनेडियंस को ऑन बोर्ड लाने के लिए लुभाने की कोशिश कर रही हैं। टोरंटो में स्थित एक छोटा ग्रुप टूर ऑपरेटर जी एडवेंचर्स इस गर्मी की शुरुआत में बुकिंग की तारीखों के साथ चुनिंदा पर्यटन के लिए 15 प्रतिशत छूट की पेशकश कर रहा है। गौरतलब है कि वर्तमान में संघीय सरकार ने चल रही महामारी के कारण विदेश में ग़ैर ज़रूरी यात्रा न करने की सलाह दी है। हालांकि टूर एंड ट्रैवल ऑपरेटर्स के लिए कुछ आशा के संकेत हैं। बुधवार को एक जी 7 परिवहन मंत्रियों की वर्चुअल बैठक में भाग लेने के बाद, कनाडाई परिवहन मंत्री उमर अल्गबरा ने कहा कि वह और उनके समकक्ष एक वैक्सीन पासपोर्ट जैसे टूल के साथ यात्राएं फिर से शुरू करने पर एक साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके अलावा ट्रैवल इंश्योरेंस का सवाल भी है। कई ट्रैवल इंश्योरेंस प्रोवाइडर ने कोविड -19 से संबंधित बीमारियों के लिए चिकित्सा कवरेज को बहाल किया है। लेकिन ट्रैवल इंश्योरेंस ब्रोकर मार्टिन फायरस्टोन ने कहा कि वर्तमान में पूर्ण कोविड-19 से संबंधित कैंसिलेशन कवरेज प्राप्त करना असंभव है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top