178 Views

मेट्रोलिनक्स ने वीडियो जारी कर रेलवे ट्रैक पर चलने के खतरों के प्रति आगाह किया

टोरंटो,३० मई। मेट्रोलिनक्स ने रेलवे ट्रैक पर चलने के खतरों को आगाह करने के लिए तीन युवाओं का एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में दिखाए गए तीनों युवा एक गो ट्रेन की चपेट में आने से बाल बाल बचे हैं।

गो ट्रेन के सामने से शूट किए गए निगरानी वीडियो में दिखाया गया है कि एक व्यक्ति बगल की पटरियों पर खड़ा है जबकि दो अन्य ट्रेन के सामने दौड़ते हैं।

उनमें से एक रेलिंग के ऊपर से कूदने पहले सीधे ट्रेन के सामने पार निकालता है और किसी भी ट्रेन से टकराने से बाल-बाल बच जाता है। वहीं, ट्रेन के गुजरते ही दूसरा लड़का नज़दीक की पटरियों पर दौड़ता दिखाई देता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top