मेक्सिको सिटी ,३० मई । मेक्सिको के स्वास्थ्य अधिकारियों ने देश की राजधानी में बाहर से आये मंकीपॉक्स के पहले मामले की पुष्टि की है।
रोकथाम और स्वास्थ्य संवर्धन के अंडर सेक्रेटरी ह्यूगो लोपेज-गैटेल ने कहा, यह ५० वर्षीय व्यक्ति है जो कि न्यूयॉर्क शहर का स्थायी निवासी है वह शायद नीदरलैंड में इस बीमारी से संक्रमित हुआ था।
अधिकारी ने ट्वीट कर कहा, इस व्यक्ति की हालत स्थिर है और उसे आईसोलेशन में रखा गया है। हमे उम्मीद है कि वह व्यक्ति बिना किसी परेशानी के ठीक हो जाएगा।
मेक्सिको के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बीमार व्यक्ति के शारीरिक रूप से करीब आने पर लोग बार-बार हाथ धोते रहने और मेडिकल मास्क पहनने की सिफारिश की है।



