185 Views

मेक्सिको की अदालत ने बुलफाइट पर लगाई रोक

मेक्सिको सिटी ,२८ मई । मेक्सिको की एक अदालत ने दुनिया के सबसे बड़े बुलरिंग प्लाजा मेक्सिको में होने वाले बुलफाइट पर अस्थाई रूप से रोक लगा दी है। फोर्ब्स मेक्सिको ने यह रिपोर्ट दी हैं।

रिपोर्ट के अनुसार नागरिक संघ जस्टिसिया जस्टा ने बुलफाइट को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। एसोसिएशन ने कहा कि बुलफाइट मेक्सिको सिटी में महिलाओं हिंसा से मुक्त जीवन जीने के कानून का उल्लंघन करती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह निषेधाज्ञा अस्थायी है। दो जून को जज यह तय करेंगे कि बुलफाइटिंग पर प्रतिबंध लगाया जाए कि नहीं। उल्लेखनीय है कि प्लाजा मेक्सिको बुलरिंग मैदान की क्षमता ४० हजार अधिक लोगों की है और यह मेक्सिको की राजधानी मेक्सिको सिटी में स्थित है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top