119 Views

मुम्बई की गुजरात टाइटंस पर शानदार जीत

मुम्बई ,७ मई । डेनियल सैम्स के आखिरी ज़बर्दस्त ओवर के दम पर मुंबई इंडियंस ने चोटी की टीम गुजरात टाइटंस को आईपीएल मुकाबले में पांच रन से हरा दिया। गुजरात को आखिरी ओवर में जीत के लिए नौ रन चाहिए थे लेकिन सैम्स ने गुजरात को उसकी मंजिल पर जाने से पहले रोक दिया।

मुंबई ने ईशान किशन (४५), कप्तान रोहित शर्मा (४३) और टिम डेविड (नाबाद ४४) की आतिशी पारियों से २० ओवर में छह विकेट पर १७७ रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया और फिर गुजरात को २० ओवर में पांच विकेट पर १७२ रन पर रोक दिया।

ईशान और रोहित ने मुम्बई के टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते ओपनिंग साझेदारी में ७४ रन जोड़े। रोहित और इशान की शुरुआत शानदार रही थी और आधी पारी की समाप्ति पर लग रहा था कि मुंबई २०० का आंकड़ा पार कर जाएगी। हालांकि लगातार अंतराल पर विकेट लेकर गुजरात ने रन गति पर अंकुश लगाया और वापसी की। अंतिम ओवरों में टिम डेविड की आतिशी पारी ने मुम्बई को १७० के पार पहुंचाया।

मुंबई की १० मैचों में यह दूसरी जीत थी जबकि गुजरात टाइटंस ११ मैचों में तीसरी हार के बावजूद शीर्ष पर बने हुए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top