मुंबई, भारत – ७ जुलाई : हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार का देहांत। आज बुधवार को 98 साल की उम्र में महान अभिनेता दिलीप कुमार उर्फ़ यूसुफ़ खान ने हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। दिलीप कुमार को मुंबई के जुहू कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। दिलीप कुमार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। उनके जाने से हिंदी सिनेमा के एक युग का अंत हो गया है। अधिक जानकारी के लिए देखें : www.hinditimesmedia.com।।