132 Views

मुंबई-दुर्गापुर विमान हादसा : लैंडिंग के पूर्व आंधी से टकराया विमान, झारखंड के आठ यात्री घायल

नई दिल्ली,३ मई।सूत्रों के अनुसार क़ाज़ी नजरुल एयरपोर्ट अंडाल दुर्गापुर में रविवार को मुंबई-दुर्गापुर विमान लैंडिंग से पूर्व पांच हजार फीट की ऊंचाई पर काल बैशाखी की आंधी से टकरा गया, जिसके कारण विमान को हवा ने नीचे से ऊपर धकेल दिया। इससे विमान में दो बार झटका आया। इस दौरान सीट बेल्ट नहीं बांधने वाले यात्री घायल हो गये। पायलट ने अपनी सूझ-बूझ से विमान को सही तरीके से लैंड कराया। मुंबई-दुर्गापुर विमान हादसे में रविवार की रात को झारखंड के ८ समेत १० यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। इनमें आठ झारखंड के, एक बीरभूम और एक आसनसोल का यात्री शामिल है। सभी घायलों को स्थानीय अस्पतालों में दाखिल कराया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top