एडमॉंटन, 27 जून। अल्बर्टा के कम्युनिटी और सोशल सर्विसेज मिनिस्टर राजन साहनी की 25 वर्षीय बेटी रमन साहनी को शुक्रवार की देर रात एक गोरे व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर पकड़ लिया गया और धक्का-मुक्की करते हुए अभद्रता की गई।
बताया जाता है कि सुबह करीब 11 बजे साहनी एक दोस्त के साथ कॉफी पीकर स्टीफन एवेन्यू स्थित अपने ऑफिस के पास टहल रही थी। फिर उसने देखा कि एक लंबा आदमी तेजी से उसकी ओर चल रहा है। साहनी ने बताया कि उस समय दिन का उजाले था और वह शहर की घनी आबादी वाले इलाके में घूम रही थी। उसने शुरू में इसके बारे में कुछ नहीं सोचा था।
उसने कहा कि अचानक एक पिलर के सामने पहुंचने पर उस आदमी ने साहनी की बांह पकड़ ली, उसे धक्का दिया और फुटपाथ पर उसका पीछा किया। भयभीत होकर उसने अपनी कॉफी उस आदमी पर मौका देखकर फेंक दी और सड़क पर भाग गई। सुरक्षित दूरी तक भागने के पश्चात उसने पुलिस को फोन किया।
गौरतलब है कि पिछले एक साल में अल्बर्टा में महिलाओं पर कई नस्लीय हमले हुए हैं। बुधवार को, अल्ता के सेंट अल्बर्ट में एक व्यक्ति ने हिजाब पहने दो महिलाओं पर चाकू से हमला किया और नस्लीय गालियां दीं।इस महीने की शुरुआत में, हिजाब पहने एक सोमाली कैनेडियन महिला को गर्दन से पकड़कर एडमोंटन में फुटपाथ पर धकेल दिया गया था। फरवरी में, एडमोंटन के एक एलआरटी स्टेशन पर एक अश्वेत मुस्लिम महिला को शारीरिक हिंसा की धमकी दी गई थी।
अश्वेत लोगों ने इस घटना पर नाराजगी जताई है। राजन साहनी ने इस मुद्दे पर निराशा प्रकट करते हुए कहा कि वह इस प्रकार की घटनाओं पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए एक सिस्टम बनाए जाने की आवश्यकता का समर्थन करते हैं। वहीं इस घटना के संबंध में एडमोंटन पुलिस के तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया गया है।



