124 Views

मिडटाउन में एक घर में लगी आग, फायर क्रू ने ३ लोगों को बचाया

टोरंटो,१ मई। टोरंटो फायर क्रू ने शनिवार सुबह मिडटाउन में एक जलते हुए घर की छत से तीन लोगों को बचाया।
शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे के बाद, किलबरी रोड के पास एवेन्यू रोड पर एक आवास में आग लग गई। आग लगने की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची।
दमकलकर्मियों को जबरन घर में घुसना पड़ा क्योंकि अंदर से भीषण लपटें और धुआं निकल रहा था।
टोरंटो फायर ने कहा कि तीन लोगों ने छत पर जाकर भागने की कोशिश की और उन्हें वहीं बचा लिया गया। इस दुर्घटना में अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है।
कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड द्वारा आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया और कर्मचारियों ने प्राथमिक और द्वितीयक तलाशी पूरी कर ली।आग लगने का कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top