224 Views

भारत में टूट गए रिकॉर्ड, 24 घंटे में 1.52 लाख कोरोना के केस मिले

नई दिल्ली। कोरोना महामारी ने भारत में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अब महामारी विकराल रूप ले चुकी है और कहर ढा रही है। हर रोज दस हजार से ज्‍यादा केस बढ़ रहे हैं और बीते 24 घंटे में एक नए रिकॉर्ड पर ही पहुंच गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 1,52,879 नए कोरोना संक्रमण के मामले मिले। महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या अब 1,33,58,805 पहुंच चुकी है। बीते हफ्ते की बात करें तो सोमवार से अबतक करीब 6 लाख नए केस दर्ज किए जा चुके हैं। लगातार बढ़ते आंकड़ों के साथ ही देश में कुल केस की संख्या 1.33 करोड़ के पार चली गई है। चिंता की बात एक्टिव केस की टैली से भी झलक रही है, जहां अब एक्टिव केस का आंकड़ा 11 लाख के पार हो गई है। जबकि कुछ दिनों पहले देश में सिर्फ एक लाख के करीब एक्टिव केस ही थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top