ब्रिटेन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अपने से 23 साल छोटी मंगेतर कैरी साइमंड्स से चुपचाप शादी रचा ली। बोरिस खुद 56 साल के हैंत्र बोरिस जॉनसन ने वेस्टमिंस्टर कैथेड्र में एक गुप्त समारोह में 33 साल की कैरी से शादी रचाई। इससे पहले एक अखबार ने समाचार दिया था कि दोनों जुलाई 2022 में शादी करने वाले हैं, इसके लिए उन्होंने अपने परिवार और दोस्तों को निमंत्रण भी भेजा था। न्यूज एजेंट के मुताबिक मध्य लंदन में हुए शादी के समारोह में आखिरी समय पर मेहमानों को बुलाया गया था और कहा कि जॉनसन के कार्यालय के बड़े सदस्य भी शादी की योजना से अनजान थे। कोरोना वायरस के मद्देनजर वर्तमान में इंग्लैंड के भीतर शादियों में केवल 30 लोग ही शामिल हो सकते हैं। कैथोलिक कैथेड्रल को दोपहर 1:30 बजे अचानक बंद कर दिया गया। 33 साल साइमंड्स बिना घूंघट के एक लंबी सफेद पोशाक में पहुंची थी। यह शादी सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं, वहीं ब्रिटेन में लोगों के बीच भी इसे लेकर खूब चर्चाएं चल रही है। प्रधानमंत्री की शादी को लेकर खूब कमेंट्स भी आ रहे हैं।



