अहमदाबाद ,२९ मई । आईपीएल के प्लेऑफ़ में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अब कुल नौ मुक़ाबले हार चुकी हैं जो कि उन्हें संयुक्त तौर पर प्लेऑफ़ में सबसे अधिक मुक़ाबले हारने वाली टीम बनाता है। हालांकि चेन्नई ने भी प्लेऑफ़ में कुल नौ मुक़ाबले हारे हैं लेकिन उन्होंने प्लेऑफ़ में बेंगलुरु के मुक़ाबले ११ अधिक मुक़ाबले भी खेले हैं। दिल्ली कैपिटल्स को भी ११ प्लेऑफ़ मुक़ाबलों में से नौ में हार का सामना करना पड़ा है। टी२० के तमाम प्लेऑफ़ में बेंगलुरु ११ मुक़ाबले हार चुकी है, इस मामले में भी वह संयुक्त रूप से पहले पायदान पर हैं।



