यरुशलम ,७ मई । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के नाज़ी नेता एडोल्फ़ हिटलर को ‘यहूदी खू़न’ कहने को लेकर इज़रायल से माफ़ी मांगी है। श्री पुतिन ने श्री बेनेट के साथ फ़ोन पर बातचीत करके उनसे माफ़ी मांगी। रूस से हालांकि माफ़ी को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।
लावरोव ने इस तथ्य के बावजूद कि यूक्रेन के राष्ट्रपति यहूदी हैं, रूस द्वारा यूक्रेन के ‘नाजी़’ चित्रण को सही ठहराने की कोशिश करने के लिए शुरुआती टिप्पणियां की थीं। लावरोव ने कहा कि इस सवाल के जवाब में कि रूस कैसे दावा कर सकता है कि वह यूक्रेन को ‘डी-नाजि़फाई’ करने के लिए लड़ रहा है, जबकि राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ख़ुद यहूदी हैं, कहा, मैं ग़लत हो सकता था, लेकिन हिटलर में भी यहूदी खून था। (वह जे़लेंस्की यहूदी है) इससे कुछ भी फर्क नहीं पड़ता। बुद्धिमान यहूदी लोग कहते हैं कि सबसे कट्टर यहूदी विरोधी आमतौर पर यहूदी ही होते हैं।
इन टिप्पणियों से इज़रायल में आक्रोश फैल गया और देश ने माफी की मांग की। इसके तुरंत बाद श्री बेनेट ने कहा कि इस तरह के झूठ यहूदियों को इतिहास के सबसे भयानक अपराधों के लिए दोषी ठहराते हैं। श्री बेनेट के कार्यालय ने गुरुवार के बयान में कहा कि उन्होंने श्री पुतिन की माफ़ी स्वीकार कर ली है और ‘यहूदी लोगों और होलोकॉस्ट की स्मृति के प्रति अपने दृष्टिकोण को स्पष्ट करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया है’। रूस ने बताया कि दोनों ने होलोकॉस्ट पर चर्चा की, लेकिन यह जानकारी नहीं दी कि श्री पुतिन ने माफ़ी मांगी।



