नई दिल्ली,16 अगस्त। सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में ‘सदैव अटल’ समाधि पर पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देने वालों में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू भी शामिल थे। इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अन्य नेता भी स्मारक पर मौजूद थे।भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और कई अन्य भाजपा नेताओं ने भी ‘सदैव अटल’ समाधि पर वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी। देश के प्रमुख नेताओं में से एक और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संस्थापक सदस्य, वाजपेयी का लंबी बीमारी के बाद 16 अगस्त, 2018 को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। वाजपेयी ने तीन बार प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। वह पहली बार 1996 में प्रधानमंत्री बने थे। इसके बाद उन्होंने 1998 और 2004 में देश की बागडोर संभाली। आपको बता दें देश उनके जन्मदिन (25 दिसंबर) को ‘सुशासन दिवस’ के रूप में मनाता है। उन्हें 2014 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।
![](https://hinditimesmedia.com/wp-content/uploads/2023/01/Nation-pays-tribute-to-Vajpayee-on-his-death-anniversary.jpg)