116 Views

पाकिस्तान : चीमा ने अस्वीकार किया बुजदार का इस्तीफा

इस्लामाबाद ,३ मई । पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के राज्यपाल उमर चीमा ने एक बार फिर राज्य के मुख्यमंत्री पद से उस्मान बुजदार के इस्तीफे को अवैध करार दिया।
श्री चीमा ने कहा, हमजा शहबाज का शपथ ग्रहण समारोह अमान्य था क्योंकि मैंने उस्मान बुजदार का इस्तीफा अस्वीकार कर दिया।
श्री चीमा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बुजदार का इस्तीफा राज्यपाल की जगह प्रधानमंत्री को संबोधित था, इसलिए उसे अवैध करार दिया गया।
उल्लेखनीय है कि राज्यपाल चीमा ने शनिवार को पीएमएल-एन नेता हमजा शहबाज के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने से कुछ घंटे पहले पूर्व मुख्यमंत्री बुजदार के इस्तीफे को खारिज कर दिया, जिसके तुरंत बाद श्री बुजदार ने पंजाब विधानसभा में एक कैबिनेट बैठक बुलाई थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top