168 Views

पाकिस्तान के क्वेटा में विस्फोट, एक घायल

इस्लामाबाद ,३ मई। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में एयरपोर्ट रोड पर सीमा-शुल्क कार्यालय में विस्फोट होने से एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने धमाके की तीव्रता जानने के लिए बम निरोधक दस्ते को तलब किया। कार्यालय में तैनात एक सुरक्षाकर्मी ने बताया कि तीन अज्ञात हथियारबंद व्यक्तियों ने कार्यालय में घुसकर कर्मचारियों को बंधक बना लिया और उन्हें गंभीर परिणामों की धमकी देने लगे।
सुरक्षाकर्मी ने बताया कि बदमाशों के वहां से निकलते ही कार्यालय में धमाका हुआ। एसएसपी ऑपरेशन अब्दुल हक उमरानी ने कहा कि पुलिस को सीमा-शुल्क कार्यालय में आग लगने की सूचना मिली थी। उन्होंने कहा कि अभी तक धमाके का कोई सबूत नहीं मिला है। धमाके के कारण एक व्यक्ति घायल हुआ। उन्होंने बताया कि धमाके के कारण सीमा-शुल्क अधिकारी भी आग की चपेट में आ गये थे। अभी तक किसी समूह ने धमाके की जिम्मेदारी नहीं ली है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top